मैं भगवान राम से उनके चरण कमलों की शरण माँगता हूँ

हे भगवान राम, रामनवमी के इस शुभ अवसर पर, मैं आपके चरण कमलों की शरण माँगता हूँ। आपके चरण कमल इस संसार की सभी बद्ध आत्माओं का एकमात्र आश्रय हैं जो इस संसार में कठिन संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि आपकी माया से आच्छादित होने के कारण अधिकांश लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे पीड़ित हैं।
औरों की तो क्या बात, मैं स्वयं पीड़ित होते हुए भी सोचता हूँ कि मैं पीड़ित नहीं हूँ। और वास्तव में, हे भगवान राम, मैं अभी भी अपने दिल में एक आशा रखता हूँ कि मैं इस दुनिया में खुश रह सकता हूँ।
एक बेबस जिंदगी
मेरी हालत कसाई की चाकू के नीचे जीने के लिए संघर्ष कर रहे एक बेबस मुर्गे की तरह है। मैं देखता हूं कि कई जगहों पर दर्जनों मुर्गियां को एक छोटे से लोहे के पिंजरे में बंद कर दिया जाता है और कसाई द्वारा मांस के रूप में बेचने के लिए दुकान पर ले जाया जाता है।
उनके पैर एक-दूसरे से और पिंजरे से बंधे होते हैं और वे ताजी हवा के लिए एक-दूसरे से संघर्ष करते हैं। बस यह सुनिश्चित करने के लिए कि मुर्गे बेचे जाने से पहले न मरें, व्यापारी उस जेल के अंदर कुछ अनाज और एक कटोरी पानी डाल देता है।
और बेचारे मुर्गे उन दानों को खाते हैं, पानी पीते हैं और इसे ही अपना जीवन मान लेते हैं। कत्लखाने में, वे अपनी आंखों के सामने देखते हैं की कैसे बेरहमी से उनके साथियों का सिर काट दिया जाता है।
लेकिन फिर भी मुर्गे को लगता है कि कल मैं बच गया था और आज भी बच जाऊंगाहूं। जब वह इस तरह उम्मीद कर रहा होता है तो कसाई अपना हाथ पिंजरे में डालता है, उसके पंखों को पकड़ता है और उसे पिंजरे से बाहर निकालता है। फिर वह वजन मापने के लिए मुर्गे को तौलने की मशीन पर रखता है ताकि खरीदार से उसे उचित मूल्य मिल सके। और फिर सिर काटने के लिए अपना चाकू उठा लेता है।
कसाई के हाथ में मुर्गा जीवन के लिए कठिन संघर्ष करता है, लेकिन न तो कसाई और न ही खरीदार उसपर कोई दया दिखाता है और आसपास के लोग भी कोई हमदर्दी नहीं दिखाते।
गलत उम्मीद
मेरी हालत बहुत अलग नहीं है। मैं हर पल देखता हूं कि लोग जीवित रहने के लिए संघर्ष करते हैं लेकिन फिर भी वे जीवित रहने में विफल रहते हैं। समय हमें किसी भी क्षण नीचे गिरा देता है। लेकिन फिर भी मुझे उम्मीद रहता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब मैं यहां हमेशा खुशी से रहूंगा।
इस संसार में, मैं भौतिक प्रकृति की लहरों द्वारा लगातार ऊपर-नीचे उछाला जा रहा हूँ। मैं शारीरिक दर्द, भावनात्मक दर्द से गुजरता हूं। लोग मेरे साथ विश्वासघात करते हैं, मेरा अपमान करते हैं, लेकिन फिर भी मैं इस उम्मीद में रहता हूँ कि समय के साथ चीजें सामान्य हो जाएंगी। लेकिन सच्चाई यह है कि इस भौतिक दुनिया में सुख की उम्मीद करना रेगिस्तान में आम के रस की उम्मीद करने जैसा है।
इसलिए, मुझे यह समझने की आवश्यकता है कि अपने भले के लिए मुझे भौतिक जीवन से बाहर आना होगा और आध्यात्मिक जीवन अपनाना होगा। मुझे अब सच्चाई पता है। इसलिए, मैं अपने सभी भौतिक आसक्तियों को छोड़ना चाहता हूं और हमेशा के लिए आपके चरण कमलों से जुड़ना चाहता हूं।
मैं भगवान राम के चरण कमलों की शरण लेने में विफल रहता हूं
आपके चरण कमल ही मुझे सभी भौतिक दुखों से राहत दिला सकते हैं। प्रिय भगवान राम, मैं बस आपके चरण कमलों को पकड़ कर हमेशा वहां रहना चाहता हूं और शांति का अनुभव करना चाहता हूं। यदि मैं आपके चरण कमलों की शरण में रहूँ जो किसी भी मनोकामना को पूरा करता तो सभी मनोकामनाएँ पूरी होंगी।
परन्तु मेरी एक ही इच्छा है और वह है सदा आपके चरण कमलों की शरण में रहना। यदि आप मेरी यह इच्छा पूरी कर दें, तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा। मैं सदा आपकी सेवा करूँगा और सदा सुखी रहूँगा।
मैं जानता हूँ कि जो कोई शुद्ध मन से आपके पास आता है, उसे आप आश्रय देते हो। लेकिन आपके चरण कमलों की शरण लेने की आवश्यकता जानने के बावजूद, मेरा हृदय जो अभी भी इस दुनिया की नश्वर वस्तुओं और नश्वर प्राणियों से जुड़ा हुआ है, मुझे अपना जीवन पूरी तरह से आपको समर्पित करने की अनुमति नहीं देता है।
मैं सभी भौतिक प्रेम को त्यागने के लिए कठिन प्रयास कर रहा हूँ लेकिन मैं ऐसा करने में सक्षम नहीं हूँ। मेरा मन और इंद्रियां जो असीमित भौतिक इच्छाओं से भरा है, मुझे इस दुनिया में पीड़ित होने के लिए मजबूर करत हैं। मैं क्या करुँ समझ नहीँ आता? मेरे पास इससे बाहर आने की क्षमता और ताकत नहीं है।
मैं बिल्कुल असहाय हूं। जिस प्रकार रावण ने माता सीता का हरण किया था, उसी प्रकार मेरे अनियंत्रित मन और इन्द्रियों ने मेरा अपहरण कर लिया है और मुझे इस भौतिक संसार तक सीमित कर दिया है ।
भवसागर को पार करने के लिए एक पुल का निर्माण करें
एक सीख जो माता सीता ने हमें सिखाई है वह यह है कि किसी भी स्थिति और परिस्थिति में कभी भी आपकी चरण कमलों को नहीं छोड़ना चाहिए। हालाँकि रावण ने सीता का अपहरण किया, धमकाया, प्रताड़ित करने की कोशिश की, आप में विश्वास खत्म करने की कोशिश की लेकिन सीता ने कभी आपकी शरण नहीं छोड़ी। माता सीता को पूरा विश्वास था कि आप उसे बचाने जरूर आओगे।
हनुमान और सुग्रीव के नेतृत्व में वानर योद्धाओं ने आपकी कृपा से लंका जाने के लिए समुद्र पर एक विशाल पुल का निर्माण किया। लंका में, आपने रावण और उसकी राक्षसों की दुष्ट सेना का विनाश किया और माता सीता को बचाया।
मेरे पास आपके पास आने की क्षमता नहीं है। जैसे आपने सीता तक पहुँचने के लिए एक पुल का निर्माण किया, कृपया करके एक पुल का निर्माण करें ताकि उस पर चल कर मैं तेजी से भवसागर को पार कर सकूँ और आपके चरण कमलों तक पहुँच सकूँ जो सभी दुखों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है।
मेरी भौतिक इच्छाओं को मार दें, आपके चरण कमलों का आश्रय कभी नहीं छोडूंगा
जिस तरह आपने रावण की असीमित सेना को मार डाला, उसी तरह आप मेरी असीमित भौतिक इच्छाओं को मार दें जो लगातार मुझे परेशान करते हैं। आपने रावण के हृदय में बाण मारकर उसका वध करके माता सीता को रावण की कैद से छुड़ाया था।
इसी तरह, अपना तीर मेरे हृदय में मारकर मेरी सभी भौतिक इच्छाओं को आप समाप्त कर दें जो मुझे आप से दूर रखता है।
और मेरे हृदय को आपकी सेवा करने की इच्छाओं से भर दें। एक बार मेरा हृदय सभी अवांछित सांसारिक इच्छाओं से मुक्त हो जाएगा, तो मैं सभी दुखों से मुक्ति प्राप्त कर लूंगा।
और हे भगवान राम, एक बार जब मेरा हृदय आपके चरण कमलों की शरण में रहने की इच्छा से भर जाएगा तो मैं सदा सुखी रहूंगा और फिर मैं आपके चरण कमलों का आश्रय कभी नहीं छोडूंगा।
राम नाम की महिमा

प्रिय भगवान राम,
राम नाम की महिमा अद्भुत है। राम नाम में स्वयं को लीन करके हम जीवन में शाश्वत सुख प्राप्त कर सकते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है। यह आपका दिन है। यह वह दिन है जब आप मेरे जैसे लोगों के लिए इस दुनिया में प्रकट हुए थे। मुझे नहीं पता कि इस शुभ दिन पर आपसे क्या प्रार्थना करूं?
अगर मैं अपने जीवन पर विचार करता हूं, तो मुझे पता चलता है कि आपने मुझे सब कुछ दिया है, हालांकि मैं इन चीजों के लायक नहीं हूं। मेरे लिए आपका सबसे महत्वपूर्ण उपहार आपका पवित्र नाम है जिसमें असीमित शक्ति है। लेकिन दुर्भाग्य से, मैं आपकी कृपा को हल्के में लेता हूं। यह जानते हुए भी कि आपके नामजप करने मात्र से ही मुझे मोक्ष की प्राप्ति हो जाएगी, मुझे आपके नामजप करने में बहुत रुचि नहीं है।
राम नाम की महिमा – सागर में पत्थर तैरने लगे
माता सीता को बचाने में आपकी सहायता करने वाले भाग्यशाली वानर योद्धाओं ने आपके नाम की असाधारण शक्ति को अपनी आँखों से देखा। उन्होंने पत्थरों पर आपका नाम लिखा और राम नाम की महिमा ऐसी है कि पत्थर विशाल सागर पर तैरने लगे।
पत्थरों ने प्रकृति के नियमों, गुरुत्वाकर्षण के नियमों की अवहेलना की। पत्थरों की नियति समुद्र में गहरे डूबने की थी। लेकिन सिर्फ आपके नाम के कारण वह डूबा नहीं बल्कि विशाल लहरों से भरे अशांत सागर में तैरने लगा।
आपने पत्थर पर दया की। आप मुझ पर कब दया करेंगे? मेरी बुद्धि भी एक पत्थर की तरह है – मृत और नीरस, सभी आध्यात्मिक भावनाओं से रहित।
इस दुनिया में संघर्ष
मैं भौतिक संसार के इस सागर में कठिन संघर्ष कर रहा हूँ । लेकिन मैं इतना मंदबुद्धि हूं कि इस विकट स्थिति से बाहर निकलने के लिए कड़ी मेहनत करने के बजाय मैं यहां आनंद को खोजने की कोशिश कर रहा हूं।
इस भौतिक संसार में सुख की आशा करना जंगल की आग के बीच सुख की अपेक्षा करने के समान है। यह बहुत आश्चर्यजनक है कि यह जानते हुए भी कि यह दुनिया हमें दुख देने के लिए है, हर कोई इस दुनिया में खुशी खोजने की कोशिश कर रहा है।
जैसे जेल सजा और सुधार के लिए होती है, वैसे ही यह भौतिक जेल हमें दंडित करने और सुधारने के लिए है। लेकिन एक ऐसे परिदृश्य की कल्पना करें जिसमें एक अपराधी यह सोचने लगे कि जेल उसका मूल घर है और वह जेल में एक आरामदायक जीवन जीने की योजना बनाने लगता है! क्या कभी जेल में सुखी जीवन जीना संभव हो सकता है? उत्तर स्पष्ट है।
इसी तरह, हम कितनी भी कोशिश कर लें, हम इस दुनिया में खुश नहीं हो सकते। इस संसार में तीन प्रकार के दुखों से हर समय हमें जूझना पड़ता है – आध्यात्मिक (दैहिक), आधिभौतिक (भौतिक) और आधिदैविक (दैविक) । लेकिन हम इन दुखों के इतने अभ्यस्त हो गए हैं कि हम इसे अपने जीवन का हिस्सा मान चुके हैं।
जिस तरह एक हठी अपराधी पुलिस से मार खाने के बावजूद अपराध करता रहता है, उसी तरह हम भी इस भौतिक दुनिया से इतनी सजा पाकर भी अपनी इंद्रियों को सांसारिक गतिविधियों में लगाने का प्रयास करते हैं। यह दुनिया भयानक प्रजातियों से भरी हुई है जो हर पल हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है।
यही कारण है कि भगवद गीता 8.15 में, कृष्ण कहते हैं कि यह संसार दु:खालयमशाश्वतम् है। इसलिए किसी भी तरह हमें इस दुनिया से बाहर निकलने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
इस भौतिक संसार में भी मुक्ति
बाहर निकलना न केवल भौतिक है, बल्कि अभौतिक भी है। इसका अर्थ है कि हमें अपनी चेतना को भौतिक गतिविधियों में लीन करने के बजाय आध्यात्मिक गतिविधियों में लीन करनी चाहिए। मन और इंद्रियों को अपनी भौतिक इच्छाओं को पूरा करने के लिए नहीं लगाना चाहिये बल्कि हमें अपने मन और इंद्रियों को भगवान की सेवा में लगाना चाहिए। हमें भौतिक भावनाएँ के बजाय आध्यात्मिक भावनाओं को विकसित करनी चाहिए। अगर हम ऐसा करते हैं तो इस दुनिया में रहते हुए भी हम मुक्त हो जाएंगे।
अपने दम पर, भौतिक महासागर को पार करना असंभव है। इसलिए, शास्त्र बार-बार हमें राम नाम की शरण लेने के लिए कहते हैं। यदि हम ऐसा करते हैं तो हम जीवन की सभी दयनीय परिस्थितियों से तुरंत मुक्त हो जाएंगे। लेकिन यह जानने के बावजूद हम शायद ही इस निर्देश को गंभीरता से लेते हैं।
दूरियां दूर करने में मदद करता है राम नाम
वानर योद्धाओं ने प्रेम से पत्थरों पर आपका नाम लिखकर सेतु का निर्माण किया। वह पुल जिसे रामसेतु के नाम से जाना जाता है, न केवल रामेश्वरम को लंका से जोड़ता है, बल्कि उस पुल ने वानर योद्धाओं की मदद की भौतिक सागर को पार करने में और अंत में आपके चरण कमलों की शरण दी। रामसेतु ने उनके हृदय को आपके हृदय से जोड़ दिया जो प्रेम और करुणा से भरा है।
ऐसा नहीं था कि आपके पास खुद से पुल बनाने की छमता नहीं थी। आप ब्रह्मांड के निर्माता हैं तो क्या आपके लिए समुद्र पर सेतु बनाना इतना कठिन है? लेकिन इस आध्यात्मिक लीला से आपने हमें अपने नाम का महत्व समझाया। आप हमें बताना चाहते हैं कि अगर हम सिर्फ प्रेम से आपके नाम का जप करें तो हमारे बीच जो दूरी है, उसे ख़त्म किया जा सकता है। हमारा हृदय आपके हृदय से जुड़ सकता है और हम भव सागर को पार कर सकते हैं।
राम नाम का जप आनंदपूर्वक करता रहूं
समुद्र के किनारे खड़े वानर असमंजस में थे। आपने उन्हें पुल बनाने की बुद्धि दी। भौतिक सागर के बीच में पड़ा मैं भी बिल्कुल असहाय स्थिति में हूँ । हालांकि मुझे पता है कि अगर मैं सिर्फ राम नाम में खुद को लीन कर लूं, और शास्त्रों के दिशानिर्देशों के अनुसार अपना जीवन जीऊं तो मैं सारे दुखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता हूं। लेकिन दृढ़ निश्चय की कमी और हृदय में असीम अशुद्धियों के कारण मैं ईमानदारी से आपकी भक्ति नहीं कर पा रहा हूँ।
रामनवमी के इस शुभ दिन पर, मैं आपसे विनती करता हूं कि आप मुझ पर कृपा करें जैसे आपने वानर योद्धाओं पर की थी। कृपया मुझे बुद्धि दें ताकि मैं राम नाम की असीमित महिमा को समझ सकूं। मैं आपसे प्रार्थना करता हूं की आप मेरे हृदय को शुद्ध कर दें और मुझे धर्मग्रंथों के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने की शक्ति दें। और मुझ पर कृपा करें ताकि मैं हर समय आपके नाम का जप आनंदपूर्वक करता रहूं – हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे / हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।